गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 10 April 2019

RPP NEWS

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी साइकिल सवार को ठोकर, हालत गम्भीर।


आर पी पी न्यूज़  सवांददाता  अभय पासवान : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर मोड़ के समीप कुर्मी टोला के पास परतावल से कप्तानगंज के मुख्य मार्ग पर आज दिनांक10/04/2019 को समय 6:30 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से साइकिल सवार को ठोकर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
स्थानीय लोगो के अनुसार धरमौली निवासी भुटेली गुप्ता(पुकार नाम) उम्र लगभग 60 वर्ष  परतावल बाजार से अपने घर को जा रहे थे, कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक up 56 E 9181 ने भुटेली गुप्ता को ठोकर मारकर घायल कर दिया।ठोकर इतनी तेज थी कि साइकिल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।और बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गए बाइक पर दो लोग सवार थे, बाइक सवार ने हेलमेट नही पहना था,बाइक सवारों की पहचान रामध्यान पुत्र झम्मन,ग्राम कोटवां थाना कप्तानगंज और छैबर पुत्र प्रताप  ग्राम इंद्रपुर निवासी के रूप में हुई। स्थानीय लोगो के अनुसार बाइक सवार ने शराब पी रखी थी।
दुर्घटना में एक बाइक सवार की हालत नाजूक बताई जा रही है।घायलों को 108 की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल बाजार ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :