आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद - भिटौली संवाददाता महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर ग्राम सभा सेमरा राजा टोला हैदरगंज के निकट निर्माणाधीन टोल प्लाजा से बीती रातलगभग 12 बजे शिकारपुर से भिटौली की तरफ जा रही एक इको स्पोर्ट्स चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित हो तेज गति से जा भिड़ी जिसमें गाड़ी के परखचे उड़ गए हैंl गाड़ी के टोल प्लाजा से भिड़ने के बाद एक तेज धमाका हुआ जिसे सुन कर हैदरगंज के ग्रामीण जाग पड़े और घटनास्थल की ओर दौड़े तथा गाड़ी में फंसे एवं अचेत पड़े दोनो लोगों को बाहर निकाला तथा जरिए मोबाइल डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी l सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची 2561 पुलिस गाड़ी ने अचेत पड़े दोनो युवकों को अपनी गाड़ी में लादकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया l समाचार लिखे जाने तक दोनो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है तथा नाम व पता मालूम नहीं हो पाया हैl

