गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 15 April 2019

RPP NEWS

बैंक मैनेजर के मनमानी से जनता परेशान , भीड़ ने किया रोड जाम


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान - परतावल  थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के परतावल बाजार स्थित  पंजाब नेशनल बैंक में आये दिन जनता का हंगामा होता रहता है | जनता का आरोप है की बैंक मैनेजर राजेश वर्मा जनता को जानबूझ कर परेशांन करते है , यहाँ  के शाखा का हल यह है की कई महीनो से पासबुक पर कुछ भी इंट्री  नहीं हो रहा है  जब लोग बैंक में जाते है पैसा जमा करने या निकालने  के लिए तो सुबह से शाम हो जाता है पर कोई काम नहीं होता , पर जब कोई बड़ा आदमी या मैनजेर का करीबी जाता है तो पीछे से काम हो जाता है जब कोई शिकायत करता है तो बैंक मैनेजर किसी का नहीं सुनता है | इसी तरह आज एक स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी जब बैंक में पैसा लिकालने के लिए पंहुचा तो सुबह से शाम हो गया उसको पैसा नहीं मिला ,लेकिन कुछ लोगो को पैसा बैंक मैनेजर ने पीछे से दिया बाकि को कैश नहीं का बहाना बनाते रहे | इससे परेशान हो कर बच्चे के साथ और भी लोग बैंक के सामने रोड पर बैठ गए , और रोड जाम कर दिया , देखते ही दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी , पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद ही भीड़ ख़त्म हुई , , लोगो का यहाँ तक कहना है की बैंक मैनेजर हमेशा लोगो को परेशान करता है और पुलिस प्रशासन को हेमशा आना पड़ता है लोगो को समझाने , आज परतावल चौकी प्रभारी विकाश यादव , हेड कांस्टेबल  करुण राय , होम गार्ड राम अवध , योगेंद्र पांडेय , और छेदी लाल यादव ने भीड़ को समझा कर रोड खुलवाया | 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :