गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 18 April 2019

RPP NEWS

विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शाशन का आदेश कोई मतलब नही रखता आदेश के बावजूद मदरसा शिक्षको को नही मिला वेतन

महराजगंज (ब्यूरो) :विशेष सचिव उतर प्रदेश शाशन वित्त अनुभाग आलोक दिक्षित ने दिनांक 31 मार्च 2019 को एक विशेष आदेश पत्रांक संख्या 912 जारी करते हुए निदेशक कोषागर को निर्देश दिए थे कि राज्य कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद ,सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के नियमित कर्मचारियों शिक्षको का माह मार्च का वेतन अप्रेल में देना सुनिश्चित करें,इस आदेश का पालन करते हुए महराजगंज में बेसिक शिक्षा के अधयापकों समेत अन्य मर्मचारियो का वेतन भुगतान तो कर दिया गया परन्तु जनपद के अनुदानित मदरसों के अध्यापक आज भी मार्च के वेतन से वंचित हैं फरवरी का पूरा वेतन इनकम टैक्स में कट जाने के बाद उन्हें आसा थी कि घर का खर्च चलाने के लिए मार्च का वेतन मिल जाएगा मगर विभागीय उदासीनता के कारण अप्रेल माह का 19 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन का पता नही है ,लगता ऐसा है कि वशेष सचिव के इस आदेश का जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की नज़र में कोई महत्त्व नही है,वेतन न मिलने से जनपद के मदरसों के अध्यापकों के अंदर काफी निराशा व रोष ब्याप्त है ,जिलाधिकारी महोदय को इस मामले को संज्ञान में लेकर वेतन दिलाने का निर्देश देने की आवश्यकता है,
इस सम्बंध में जब जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार के मोबाइल नम्बर9450200150 पर सम्पर्क कर वेतन अब तक न दिए जाने का कारण मालूम करने का प्रयास किया गया तो फोन नही उठा,

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :