आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसा बुजुर्ग गांव में गेहूं के खेत में आग लग जाने से लगभग एक से दो बिगहा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रवि भान सिंह के खेत में आग लगी थी रवि भान मौके पर पहुंचकर यूपी हंड्रेड पुलिस को आग लगने की सूचना दिए इस घटना को सुनकर क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह किसान के गांव पहुंचे गांव के लोगों का कहना है कि गांजा पीने वाले व्यक्ति संभवत इस तरह की घटना का अंजाम दे रहे हैं
परतावल क्षेत्र में रोज आग लगने की घटनाएं प्रकाशित हो रही है लेकिन चाहे किसान या प्रशासन इस आगजनी बचाने के लिए कोई ठोस कार्यवाई एवं उपाय करने में असफल साबित हो रहा है यही स्थिति अगर बनी रही तो किसानों की हालत बदतर हो जाएगा और किसान जो सबका भोजन चलाते हैं खुद अपने भोजन के लिए भटकते रह जाएंगे

