आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता नूर मोहम्मद -उभरते हुए गुजरात के कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को महराजगंज आयेंगे ।हार्दिक पटेल यहां लोकसभा क्षेत्र महराजगंज से प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।इस दौरान जिला उद्योग तिराहा के पास एक मैरेज हॉल से सुबह 10 बजे से एक जनसभा का आयोजन किया गया है।वह हेलिकॉप्टर से सीधे पी.जी.कॉलेज के ग्राउंड में उतरेंगे। यहाँ काँग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में 12 बजे से शामिल होंगे।हार्दिक पटेल का अचानक महराजगंज आना एक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।महराजगंज जिले में पटेल मतदाता ज्यादा हैं । हार्दिक पटेल युवाओं के बीच लोकप्रिय भी माने जाते हैं इसलिये यह पटेल मतदाता व युवाओं को लुभाने का एक रणनीतिक हिस्सा हो सकता है।

