आर पी पी न्यूज़ : पीपीगंज सवांददाता आकाश मद्धेशिया के अनुसार मानवाधिकार संगठन के कॉम्पियरगंज तहसील के अध्यक्ष श्री अनुज कुमार मौर्या की हालत पिछले तीन महीनों से खराब है वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे है और पहले जिला अस्पताल गोरखपुर फिर मेडिकल कालेज लखनऊ उसके बाद अब लगभग एक माह से जम्मू के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं डॉक्टर का कहना है की श्री मोर्या जी को जल्द से जल्द स्वस्थ्य करने के लिये अच्छी अच्छी दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है और आगे भगवान की मर्जी वहीँ मूल रूप से ग्राम सभा मंगल पुर पीपीगंज जिला गोरखपुर के रहने वाले श्री मोर्या के गांव में भी लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की भगवान से प्राथना कर रहे हैं वहीं उनके घर पर पहुंचे मानवाधिकार संगठन के जिला मीडिया प्रभारी श्री पी एन सिंह ( हिन्दुस्तान संवाददाता/आर पी पी संवाददाता ), श्री अनिल बोस ,श्री देवेंद्र सिंह, श्री आकाश कुमार मद्धेशिया तथा श्री विशाल कुमार मद्धेशिया व अन्य मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं ने श्री मोर्या जी को जल्दी ही स्वस्थ्य होने की भगवान से प्राथना की।

