गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 29 April 2019

अभय पासवान

शादी का कार्ड देने आए युवक की उपद्रवियों ने की बेरहमी से पिटाई।


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान - श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैरियाँ में अपनी बहन के घर शादी का निमंत्रण देने आए युवक को उसी गांव के निवासी ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया बीच बचाव करने आये युवक के साथ एक अन्य को भी आई चोटें। स्थानीय लोगो के अनुसार ग्राम सेहुलिया थाना अहिरौली निवासी धीरेंद्र पुत्र गोरखनाथ उम्र 35 वर्ष आज दिनांक 29/04/2019  की दोपहर को शादी का निमंत्रण कार्ड देने अपनी बहन के घर ग्रामसभा बैरियाँ पहुँचा था। जिसकी जानकारी पाकर उसी गाँव के निवासी भोला पुत्र ब्रह्मदेव अपने 2 अन्य भाइयों के साथ धीरेंद्र की बहन के घर पहूँच कर गाली देने लगाकारण पूछने पर धीरेंद्र को मारपीट की मंशा लेकर आये तीनो भाइयों के धीरेंद्र को बांधकर पीटना शुरू कर दिया।


तीनो भाइयों के सिर पर खून सवार था जिसके कारण झगड़े में बीच बचाव के लिए आये युवक के जीजा राकेश को भी पीटना शुरू कर दिया जिसमें राकेश को भी सिर पर चोटें आई। मारपीट के दौरान जवाबी हमले में मारपीट कर रहे तीनो भाइयों में से बड़े भाई भोला को भी गंभीर चोट आईं है।
स्थानीय लोगो द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया जहां घायलो का इलाज चल रहा है।


अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :