गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 29 April 2019

Moshin raja

भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी ने रैली निकाल किया पर्चा दाखिलl

आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो महराजगंज:  आज दिनांक 29/04/2019 को भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी ने रैली निकाल किया पर्चा दाखिलl महराजगंज लोकसभा 63 से भाजपा के उम्मीदवार हर बार की तरह अबकी बार भी पंकज चौधरी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था ,जिन्होंने आज पूरी जन सैलाब के साथ अपना पर्चा दाखिल कियाI महराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी  ने सोमवार को कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ इलाके के अधिकांश नेता नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया और भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। अरुण शुक्ला ने कहा कि वह देश ही तरक्की करते हैं, जिनका नेतृत्व मजबूत हाथों में होता है। इस मामले में उन्होंने चीन एवं रूस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चीन का नेतृत्व मजबूत हाथों में होने के कारण वह बहुत आगे निकल गया, जबकि एक बार रूस का नेतृत्व कमजोर हाथों में आ गया और उसके टुकड़े हो गए। इसी कड़ी में भारत आज तक विकसित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। उधर केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि भाजपाई पूरी तरह एकजुट हैं और तमाम कार्यकर्ता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने में लगे हुए हैं। पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित थे और उनका नामांकन करायाI इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला ,केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ,रमापति राम त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा *राही* *मासूम राजा* ,वरिष्ठ नेता *कुरसेद अंसारी* , *महमूद* *खान* छेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,आलम अहमद जी अन्य केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता उपस्थित रहेI

Moshin raja

About Moshin raja -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :