गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 27 May 2019

RPP NEWS

सोनौली बार्डर पर 2 करोड़ 35 लाख के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

महराजगंज: सोनौली बार्डर पर 2 करोड़ 35 लाख के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार 

आर पी पी न्यूज़ -- महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शामकाट बगीचे के पास एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक के पास से मादक प्रदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।
सोमवार की देर शाम को एसएसबी की 22 वी बटालियन के सोनौली कंपनी के अमित कुमार एवं एसआई रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे इस दौरान शामकाट बगीचे से होकर एक संदिग्ध नेपाली युवक भारत से नेपाल जा रहा था पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिस पर टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और उसकी सघन जांच किया तो उसके पास छिपा कर रखा गया 235 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस सबंध में कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नेपाली युवक ने अपना नाम सुदामा गौतम पुत्र रामसेवक गौतम निवासी वार्ड नं सात थाना मधुबनिया जिला रुपंदेही नेपाल बताया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई किया जा रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :