आर. पी.पी.न्यूज :संवाददाता नूर मोहम्मद- जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के ग्रामसभा सिधवारी में एक सात समंदर पार से आई लड़की और इसी गांव के रहने वाले एक लड़के की प्रेम विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्राम सिध्वारी निवासी मेजर गणेश चौधरी के बड़े पुत्र इंद्रजीत पश्चिमी बंगाल के चितरंजन स्थित अपने नाना के यहां अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद 2012 में बॉयोटेक करने के लिये दक्षिण कोरिया चले गये ।वहाँ पर ज़र्मनी की निवासी हाईके भी पढाई कर रही थी ।फिर पढाई के दौरान ही उनकी आपसी मुलाकात हुई और फिर धीरे - धीरे प्यार में बदल गया ।पढ़ाई पूरी करने के बाद इंद्रजीत जर्मनी में ही नौकरी भी करने लगे।और बात शादी तक पहुंच गई फिर बीते दिनों 17 मई को सिधवारी गांव में दोनों की हिन्दू रीती-रिवाज से शादी भी हो गयी।साथ मे आये लड़की के पिता व बहन भी शादी में शरीक हुए ।इस शादी का ग्रामीणों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया। 23 मई को वे दिल्ली से ज़र्मनी जाने की लिए घर से रवाना हो गये।इंद्रजीत के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि भाभी हाइके व उनके परिवार के सदस्य पहली बार भारत आये थे और शादी देखकर खुश भी थे।


