आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली
जिलाधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पुनः आज दिनांक 11-05-2019 को स्व. श्रीमती धर्मी देवी ब्राइट वे स्कूल कुशीनगर के प्रबंधक श्री कौशलेन्द्र बहादुर जी के निर्देशन में रैली को प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार जी ने झण्डी दिखा कर रवाना किया
विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापकगण ने रामपुर भाठ दहाउर लिए ग्रामों के ग्रामीणों को लोकतंत्र में उनके एक-एक वोट के महत्व को समझाया एवं छात्राओं ने महिलाओं को मेहंदी लगाकर उनको "19 मई को मतदान अवशय करें"के लिये प्रेरित किया रैली में शामिल प्रमुख शिक्षकों में सुशील तिवारी जी , राजेश शर्मा जी , विनोद साहनी जी , मोनू शर्मा , अभिषेक पासवान , रमेश पांडेय , वीना , रूबी , भाग्यश्री आदि के नाम शामिल हैं

