आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज । नर्सिंग का कोर्स सेवा भाव का कोर्स है। इसको धन कमाने की नीयत से नहीं करना चाहिए बल्कि सेवा भाव से समाज सेवा के लिए किया जाना चाहिए। ये बातें शनिवार को के एम सी डिजिटल हॉस्पिटल में नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेन्स नाईटेंएनगेल
के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पनियरा इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रदेश महासचिव आफ़ताब आलम ने कही।
उन्होंने ने कहा कि नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नर्सिंग की सभी कि कि छात्राओं को संकल्प लेना होगा कि जब वह अपने कार्य मे लगेंगी तो मरीजों व मरीजों के परिजनों से प्रेम से बोलेंगी। सिर्फ धन दौलत दान देना ही पुनीत कार्य नहीं है बल्कि लोगों से अच्छे ढंग से मिलना व प्रेम से बोलना भी पुनीत कार्य है। उससे बड़ा पूण्य कार्य कोई नहीं है। वहीं पर मदर्स डे की पूर्व संध्या पर कहा कि माँ की सेवा व उनके आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं है। कार्य क्रम की शुरुआत में फ्लोरेन्स नाईटेंगेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग की प्रिंसिपल कॉलेज की प्रिंसिपल भानुप्रिया ने कहा कि हॉस्पिटल जहाँ हृदय माना जाय तो नर्स उसकी धड़कन है। कार्यक्रम में रश्मी मैडम ,रंजीता श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, वेदप्रकाश सिंह आदि के साथ नर्सिंग की छात्राएं मौजूद रही।

