गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 6 May 2019

RPPNEWS

सुप्रिया श्रीनेत का सघन जनसंपर्क जारी ,विरोधी खेमे में मची भगदड़ और कांग्रेस में शामिल होंगे सदा मोहन उपाध्याय।


आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद-  महराजगंज। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुप्रिया श्रीनेत का गावों में सघन जनसपरक जारी है और इस क्रम में आज उन्होंने मिठौरा ब्लॉक के मुंडेरा कलाँ, बौलिया, लेदवाँ, पिपरा कल्यान, सिंदुरिया, सिस्वनिया, मुजहना बुज़ुर्ग, पकड़ियार बुज़ुर्ग, शिवपुर नंदना, रजवल व सादर ब्लॉक के रमपुरवाँ, कृत पिपरा, गिदहाँ, खेम पिपरा व सवरेजी गावों में व्यापक जनसम्पर्क किया।
उन्होंने ने जनता से अपने पक्ष में वोट में माँगते हुए कहा कि पिता हर्षवर्धन के 41 वर्षों के संघर्ष के कर्मभूमि पर पति के निर्देश पर आइ हूँ लेकिन यह लड़ाई, मैंने आपके बदौलत चुनी है और वादा करती हूँ कि जनता के सुख-दुःख में शामिल रहूँगी और स्व॰ हर्षवर्धन के मूल्यों से कोई समझौता नहीं करूँगी। क्षेत्र के विकास न होने के लिए उन्होंने पूरी तरह से वर्तमान सांसद पंकज चौधरी को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि आपका नुमाइंदा ऐसा होना चाहिए जो मज़बूती से संसद में आपकी बात रख सके।

इसी बीच सुप्रिया श्रीनेत की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नौतनवा, सदा मोहन उपाध्याय, अपने ढेरों समर्थकों के साथ सुप्रिया के मुख्य चुनाव कार्यालय महराजगंज पहुँचे और अब इस बात की अटकलें तेज़ हो गई हैं कि जल्द ही वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने ने महराजगंज में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष आलोक प्रसाद से विधिवत मुलाक़ात की और इस अवसर पर सदा मोहन उपाध्याय के साथ महमूद आलम, मोहम्मद यकूब, कलामुद्दीन (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सिद्धेश उपाध्याय, मनीष उपाध्याय (ग्राम प्रधान), राम रतन, प्रमोद मद्धेशिया, वशिष्ठ पांडेय, शमसुल हुदा और क़िस्मत अली आदि मौजूद रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :