आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा धनहा नायक निवासी ब्यक्ति की ट्रेन के निचे आने से मौत हो गई ।ब्यक्ति ट्रेन के निचे कैसे आया इसका कारण अभी स्पष्ट नही हो पा रहा है। स्थानीय लोगो के अनुसार ग्रामसभा धनहा नायक निवासी विश्वम्भर उपाध्याय पुत्र शिवजतन उपाध्याय के दो लड़के योगेश,गोलू और एक लड़की है जिसकी शादी हो गयी है।बड़ा लड़का योगेश बाराबंकी में प्राइवेट नौकरी करता है। मिली खबर के अनुसार विश्वम्भर उपाध्याय घटना से एक या दो दिन पूर्व से किसी कारणों से घर से बगैर बताये कही चले गए ।जिसकी सूचना परिवार के सदस्यों को स्पष्ट नही थी। आज दिनांक 06/05/2019 को सुबह तड़के 3 बजे के लगभग विश्वम्भर उपाध्याय का बड़ा लड़का योगेश घर वापस आया जिसे सुधियानी ढ़ाला के पास ट्रेन से अपने पिता के कटने की सूचना कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा मिली।
सूचना पाकर मृतक के परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। घटना पर मौजूद स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना कप्तानगंज पुलिस को दी गई।मौके पर पहूँची पुलिस ने मृतक की जेब से मिली छोटी डायरी से नंबर निकाल कर मृतक परिवारीजनों को सूचना दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मामला स्पष्ट नही हो पाया किन्ही अनजान कारणों से विश्वम्भर उपाध्याय ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

