आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो महराजगंज: विकास खण्ड घुघली के गंगराई एम० जी० एम० इण्टर कालेज में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान में भाग लेने के लिए उक्त विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली गंगराई से होकर लक्षमीपुर खास से होकर सिसवां मुन्शी तक निकली गई छात्र एवं छात्राए हाथों में तख्तियां लिए नारो की गूँज से मतदाताओं को जागरूक किया इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा रचित मतदाता जागरूकता गीत को भी गाया गया प्रधनाचार्य श्री सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि मतदान लिकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व होता है इस दौरान राम ललित, श्रीराम पटेल, रंजीव, रंजीत, अफसाना, प्रकृति प्रजापति, संजू पांडेय, कविता गौड़, आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।


