आर पी पी न्यूज़: संवाददाता मोशीन रजा: परतावल ब्लॉक में स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल सिसवां मुन्शी में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्कूल के सभी छात्रों ने मिलकर इस रैली को सफल बनाया इस रैली में बच्चों ने घर घर जाकर सभी लोगों को मतदान के बारे में बताया और सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर मतदान करने को कहा और उन लोगों ने बताया कि उनके एक वोट से हम देश के लिए सही नेता चुन सकते हैं जो देश को एक सही मन्जिल पर पहुँचा सकता है इस रैली को सफल बनाने में स्कूल के प्रबन्धक तुफैल अहमद खान और प्रधनाचार्य श्रवन कुमार गौतम तथा स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओ का सहयोग रहा।


