आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो महराजगंज: आनंदनगर। कल दिनांक 02/05/2018 को सी.बी.एस.ई. 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एम पी पब्लिक स्कूल ने अपने वर्चस्व को बरकरार रखते हुए 12वीं परीक्षा में 100% का रिजल्ट दिया। जिसमें विद्यालय की जीव विज्ञान विभाग की छात्रा अंजली चौधरी 95.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय में, नगर में एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करके पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया । छात्रा ने सर्वोच्चता की श्रेणी में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्ची की इस उपलब्धि से गौरव की अनिभूति करते हुए विद्यालय परिवार एवमं विद्यालय के निदेशक श्री संतोष पाण्डेय जी ने छात्रा एवमं उनके माता-पिता को विद्यालय पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों देते हुए प्रधानाचार्य जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


