गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 3 May 2019

RPP NEWS

प्रशासन के आखो पर पड़ी पट्टी , नेताओं ने भी मुह फेरा



आर पी पी न्यूज़ - सवांददाता नूर मोहम्मद -जनपद महराजगंज के घुघली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा गंगराई का पूल पिछले लगभग एक वर्ष से टूटा पड़ा है।बताते चलें इसके पहले भी हमारे न्यूज़ Rppnews में प्रकाशित किया जा चुका है।और फिर एक बार मैं अपने टीम के साथ पहुँचकर ग्रामीणों की पीड़ा  शासन-प्रशासन तक पहुँचाने की कोशिश की गयी।

 ग्रामसभा गंगराई सहित अन्य ग्रामसभाओं जैसे लक्ष्मीपुर, सिसवां मुंशी,बेलवां बुज़ुर्ग, रघुनाथपुर,पिपर पांती तिवारी,जमुनिया सहित तमाम गाँवों के लोगों का आना-जाना अक्सर इस पूल के द्वारा लगा रहता है।जिला मुख्यालय पर अपने किसी जरूरी कार्यों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है।पिछले एक वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन के ऊपर जूं तक नहीं रेंगा है।अभी सूखा मौसम चल रहा है लेकिन कुछ दिनों के बाद बरसात शुरू होने वाला है ।फिर पूल निर्माण का कार्य नहीं हो पायेगा ऐसा ग्रामीणों का कहना रहा।ग्रामीणों से जब बात किया गया जैसे रेखा चौधरी, एडवोकेट चंद्रशेखर,आफ़ताब, तलबुद्दीन,दीपक कुमार सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि हम इस लोकसभा में मतदान का बहिस्कार करेंगे।चुनाव आते ही नेताओं का हुजूम लगने लगा है लेकिन जब उस विषय पर बात की जा रही है तो वो भी अपना पीछा छोड़ा कर चलते बन रहे हैं । ऐसा ग्रामीणों ने बताया।


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :