आर पी पी न्यूज़ : महाराजगंज| सदर कोतवाली के गांव में रविवार को जहां लोग उत्साह से मतदान कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति अपनी परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बहू को निवस्त्र कर पीट रहा था। गांव की कुछ महिलाएं यह दृश्य देखकर खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने किसी तरह बहू की इज्जत को बचाया। उसका कसूर यही है कि उसने प्रेम विवाह किया है। और उसका पति सऊदी अरब में कमाने गाया हुआ है।आरोप है कि रविवार की सुबह पहले सास-ससुर और जेठानी ने बहू को घर के अंदर पिटाई की। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो घर से बाहर कर कपडे़ उतार कर पिटाई करने लगे। ऐसा होते गांव की कुछ महिलाओं ने देख लिया। उन्होंने बहू को बचाया और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ससुर को हिरासत में ले लिया। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी मिठौरा भिजवाया गया जहां उसका इलाज चल रही है। उधर, ग्रामीणों ने बहू की पिटाई करने वाले सास-ससुर और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि दो साल पहले एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी कर ली। इससे युवक के घर वाले नाखुश रहते हैं और अक्सर बहू की पिटाई कर देते हैं।कोतवाली प्रभारी राम दवन मौर्य का कहना है कि अगर बहू की तरफ से तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

