आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोसिन राजा-घुघली विकास खंड के पकड़ी विशुनपुर में रमजान के मुबारक मौके पर पकड़ीविशुनपुर निवासी समाज सेवी व ऐडवोकेट विजयशंकर पांडेय के आवास पर रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। इस दौरान हिंदू भाइयों ने रोजा इफ्तार में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिसमें लोगों ने अमनो-अमान की दुआ मांगी। रोजा इफ्तार में असिर की नमाज के बाद से ही लोगों का आना शुरू हो गया। इफ्तार का वक्त होते-होते परिसर लोगों से खचाखच भर गया।
सभी लोग कतारों में बैठ गए। इफ्तार का समय होने से पहले लोगों ने वतन व कौम की तरक्की और कामयाबी के अलावा आपसी भाईचारे की दुआ की। मगरिब की अजान के साथ ही सभी ने खजूर से इफ्तार किया। इसके बाद पकौड़ी, पापड़ के साथ शर्बत से गला तर किया। यहीं पर मगरिब की नमाज अदा की गई। इफ्तार पार्टी में ठाकुर प्रसाद तिवारी, अमरेश्वर पांडेय, कृष्णानंद दुबे,डाक्टर अब्दुल गनी,औरंगजेब,महबूब,इजहार,निजाम, राधेश्याम तिवारी ,प्रवीण पांडेय, शिवनाथ ,अभिषेक मिश्रा, नूर आलम, ताज मोहम्मद ,मकसूद अख्तर ,एजाज खान, पप्पू अंसारी, फखरुद्दीन ,जामिन अली ,मोहर्रम अली ,अमजद अली ,आजाद अंसारी ,अजय कन्नौजिया संजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

