गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 4 May 2019

RPP NEWS

प्रबंधक ने हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

प्रबंधक ने हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना  


 आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज - हरपुर चौक - परतावल क्षेत्र के हरपुर चौक में स्थित आर० के ० इण्टरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक हाजी रिज़वानुल्लाह खान ने आज हरी झण्डी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया ,
 जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरिक्षक महोदय के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकली गई , यह रैली कॉलेज से निकलकर , हरपुर चौक , लक्षमीपुर जरलहिया , महदेवा गाँव , महदेवा  चौक होते हुए कॉलेज पर आकर ख़त्म हुई , इस अभियान के दौरान बच्चे हाथ में विभिन्न स्लोगन की तख्ती लिए हुए थे , रैली में "जो जितना खर्च करेगा ,वह उतना ही  लूट करेगा।" , " लालच दे कर जो वोट मांगे , भ्रष्टाचार करेगा आगे ",मानव शक्ति के है तीन काम , शिक्षा  सेवा और मतदान। आदि का नारा लगते हुए भ्रमण किया ।

 छात्र छात्राओं ने महिला व पुरुषो को वोट के महत्व को बताते हुए मतदान स्थल पर समय से पहुंच कर मतदान करने की अपील की । ताकि लोकतंत्र मजबूत हो । इस रैली में सभी छात्र /छात्राओं के साथ साथ अध्यापक /अध्यापिकाओं ने भाग लिया । जिसमे रजनी कसौधन  ,रेखा  सिंह , रीना सिंह , सोनम  भारती , दीपक कुमार , अभय पासवान , गोविन्द ,संजीव कुमार , सुधीर पाण्डेय , महबूब अली ,इरफानुल्लाह खान , वलीउल्लाह खान , इनामुल्लाह खान  शामिल रहे



RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :