गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 3 May 2019

RPPNEWS

पूर्व केन्द्रीय गृह एवं वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम ने विपक्ष पर साधा निशाना।








आर. पी.पी.न्यूज़:संवाददाता नूर मोहम्मद- महराजगंज से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में शीर्ष नेताओं की कतार लगी हुई है. आज इस क्रम में पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम का महराजगंज में आगमन हुआ।
गोरखपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा श्री चिदम्बरम जवाहर लाल नेहरु डिग्री कॉलेज के मैदान पे प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के साथ उतरे, और पहले उन्होंने परिसर में स्थित स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना की समाधि पर   श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से माला पहना कर स्वागत किया.
इसके बाद श्री चिदम्बरम न्याय सभा को सम्बोधित करने सुंदरम मैरिज हॉल पहुँचे। वहाँ मौजूद भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपनी कुशाग्रता, वाक्पटुता का परिचय दिया. एकत्रित सम्मानित जनता को चिदम्बरम जी ने विस्तार से न्याय के विषय में समझाया. “देश के सबसे ग़रीब परिवारों को ग़रीबी से निकालने का एक मात्र विकल्प न्यूनतम आय योजना ही है,” कह कर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1% से भी कम ख़र्च में न्याय  सभी 25 करोड़ ग़रीब लोगों के लिए लागू हो सकती हैं. भाजपा पर कटाक्ष करते हुए पूर्व वित्त मंत्री बोले “भाजपा ग़रीब के बारे में नहीं सोचती है, हम न्याय लागू कर सकते हैं और करेंगे, देश में पर्याप्त संसाधन हैं. 1.10 लाख करोड़ में बुलिट ट्रेन चलाई जा रही है पर ग़रीब के बारे में भाजपा सवाल उठाती है, यही इनकी खोटी नीयत है”. उन्होंने  यह भी स्पष्ट किया कि न्याय योजना का सर्वाधिक लाभ महराजगंज जैसे पिछड़े जिलों को होगा

बेरोज़गारी के उल्लेख में चिदम्बरम जी ने कहा कि “बेरोज़गारी की समस्या एक विकराल रूप ले चुकी है, भाजपा ने एक नौकरी नहीं पैदा की, हमने अपने कार्यकाल में रोज़गार के साधन मुहैया कराए थे, हमें करना आता है और युवाओं के लिए हम नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. “

 न्याय सभा और प्रेस वार्ता सम्बोधित करने के उपरांत वह महराजगंज की दीवानी कचहरी के बार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे, जहाँ उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर ज़ोर देते हुए कहा “एक वक़ील होने के नाते हम समाज के संरक्षक हैं, क़ानून के नुमाइंदे हैं और निचली अदालतें तो न्यायपालिका की रीड की हड्डी हैं”
यह चिदम्बरम जी का उत्तर प्रदेश में पहला चुनावी दौरा रहा जहाँ उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा “पार्टी के लिए गर्व बात है कि सुप्रिया जैसी कैंडीडेट महराजगंज के चुनावी मैदान में हैं, इन्हें जीता कर जिले का विकास करिए और राहुल गांधी जी के हाथों को मज़बूत बनायेंइस कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त नेता, फ़्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता और सम्मानित जनता मौजूद रही.







RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :