आर. पी.पी.न्यूज़:संवाददाता नूर मोहम्मद-जनपद महराजगंज के बहदूरी बाजार में सड़क के किनारे एक वृद्ध बीमार हालत में पड़ा हुआ है।जिसे देखने पर ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से तबियत खराब रहा हो ।और हालत काफी दयनीय लग रही थी।इसकी सूचना जब पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष कोल्हूई के द्वारा तुरन्त दो सिपाहियों को भेजकर अपने देखरेख में जूस पिलाकर । बुज़ुर्ग को इलाज हेतु एम्बुलेंस बुलवाकर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बृजमनगंज भेजवाया गया।जब पुलिस द्वारा पता किया गया तो पता चला की बुज़ुर्ग आदमी का नाम किशोरी है ।जो पिछले पच्चीस वर्षों से बहदूरी बाज़ार थाना कोल्हुई में रहकर कपड़ा धुलने व प्रेस करने का कार्य कर जीवन यापन करता था। लेकिन विगत कुछ दिनों से बिमार चल रहा था।जिसे थानाध्यक्ष कोल्हुई द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करा कर एक नेक कार्य किया गया है।

