गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 1 May 2019

RPP NEWS

आर ० के ० इंटरमीडिएट कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया मदर्स डे एवं वार्षिक उत्सव |





आर पी पी न्यूज़ - ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज : परतावल क्षेत्र के हरपुर चौक पर स्थित  आर ० के ० इंटरमीडिएट  कॉलेज  में  धूम धाम से मनाया गया  मदर्स डे एवं वार्षिक उत्सव |
दिनाक 30 अप्रैल को हरपुर चौक स्थित  आर ० के ० इंटरमीडिएट  कॉलेज में मदर्स डे एवं वार्षिक उत्सव  मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि डॉ० इसरत खान रहे , कार्यक्रम में सबसे पहले दीप जलाकर ,और माताओ के द्वारा केक काटकर शुरुआत किया गया ,  मदर्स डे  के इस कार्यक्रम में  स्कूल  प्रशासन के द्वारा केवल महिलाओ को ही आमंत्रित किया गया , छोटे बच्चो के डान्स ने सभी अभिभावकों को मन्त्र मुक्ध कर दिया , जिसमे आलोक ,निधि के डान्स  ने शमा बांध दिया , सभी कार्यक्रमों की सभी ने सराहना किया और हर कार्यक्रम पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये | इस कार्यक्रम में हाई स्कूल टॉपर 2019 -20  को मोमेन्टो के साथ उपहार भेट किया गया |


 स्कूल के बेस्ट  मदर् का पुरस्कार श्रीमती आसमा खातून को  मोहिबुन निशा वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष  श्रीमती मोहिबुन निशा के द्वारा दिया गया  , माताओ द्वारा खुद कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,जिसमे पहेली , देखकर पहचान करना , म्यूजिक गेम किया गया , जिसमे बिजेता माताओ को भी पुरस्कृत किया गया | विजेता माताओ में प्रमुख्त: आशा वर्मा , राकिया खातून , समीना खातून , रिज़वाना परवीन , मैशर जहा  थी | बाकि माताओ को भी उपहार दिया गया |
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी माताओ का शुक्रिया अदा किया और माँ का एक बच्चे के लिए क्या अहम भूमिका होता है को  बताया ,|

 कॉलेज के प्रबंधक द्वारा सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं , बच्चों और आये हुई सभी माताओ को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ध्यन्यबाद दिया |
कार्यक्रम  को सम्पन कराने में  मुख्य रूप से नेहा वर्मा , आरती वर्मा , रेखा सिंह , पूजा वर्मा , स्मृती सिंह , साहिबा खान , पूनम , रीना सिंह , रजनी कसौधन , सोनम , सलमा खातून , मनीषा मौर्या , जिब्राइल अली , गोविन्द ,अभय पासवान , दीपक , सुधीर पांडेय , संजीव कुमार , महबूब अली , इनामुल्लाह खान , वलिवल्लाह खान मोनू , आदि ने   सहयोग किया |


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :