आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -आज जनपद महराजगंज में मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता रैली के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षक और शिक्षकाओं व बी.एल.ओ.को निर्देशित किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।उसके उपरांत जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मतदाता जागरूकता के संदर्भ में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के उपस्थित प्रधानाचार्य,अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं बी.एल.ओ.को मतदान के लिये अपने-अपने विद्यालय,क्षेत्र,एवं पब्लिक के बीच जाकर मतदान के लिये जागरूक करने को दिशा निर्देशित किया।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गयी।इस अवसर पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल,सहित जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकायें,तथा बी.एल.ओ.उपस्थित रहे।


