आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: देश के लोकतंत्र का महापर्व आज खत्म हुआ,कही शान्ति तो कही अशान्ति के बीच सब ने अपना मत दिया है और देश के नेताओं का किस्मत ईवीएम में बंद कर दिया है। तो अगर बात कि जाये उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की तो यहां के मतदाताओं ने कड़ी धूप में खड़ा रहकर युवा हो या भुजुर्ग सबने बड़े ही जोश में आकर मतदान किया है और 13 जनपदों में सबसे अधिक पोलिंग प्रतिशत 62.40 हुआ है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश से सभी शिक्षा संस्थानों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर सभी को मतदान के लिए जागरूक किया और इसका असर भी देखने को मिला है कि अधिक संख्या में लोगों ने मतदान किया है। अब देखना ये है कि 23 मई को सरकार किसकी बनती है जनता किसका भाग्य विधाता बनते है। महराजगंज लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी का चेहरा किसी का नया था तो किसी का पुराना, किसी ने कार्य करने का वादा किया था तो किसी ने अपने कार्यों के बल पर जनता के पांव पुजाइ की थी। मगर जनता सब जानती है और वह अपने हक का उपयोग कर प्रत्याशियों को बात देगी की कौन विकास करने लायक है।आज यही देखने को भी मिला है ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो ने काफी बढ़कर चढ़कर मतदान करने में भाग लिया और कई गाँवो का वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा। लक्ष्मीपुर जरलहिया में बूथ संख्या 290 पर 679/1203 और 291 पर 736/1242 कुल 61.96 प्रतिशत वोट डाला गया तो इसी क्रम में परतावल क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरपाती तिवारी में बूथ संख्या 165 व 166 में 813/1265 मत पड़े, जद्दू पिपरा में भी 1200 में से 634 वोट दूसरे बूथ पर 800 में से 520 वोट पड़े,ग्रामसभा पकड़ी दीक्षित के मतदान केंद्र पर भी दोनों बूथों पर 483+483 कुल 966 मत डाला गया।
देखिये सातवाँ चरण में कितने जिलों में मतदान हुआ और मतदाताओं की संख्या क्या रही?
सातवें चरण में 11 जिलो के लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 2,36,38,797 थी जिसमे पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,28,18,440 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,08,18,931थी जिसमे थर्ड जेंडर की संख्या 1,426 है और मतदान केंद्रों की संख्या 13,979 है जिसमे कुल मतदेय स्थलों की संख्या 25,874 है इसमें बैलट यूनिट (BU) 25,874 कंट्रोल यूनिट (CU) 25,874 तथा वी० वी० पैट (VVPAT) 25,874 थी जिसमे से माक पोल के दौरान बदले गये 177-BU , 204 -CU तथा 349- VVPAT थे मतदान के दौरान बदले गए ई० वी० एम० एवं वी० वी० पैट -150-BU, 150-CU तथा VVPAT -334 अब बात करते हैं निर्वाचन क्षेत्र और मतदान प्रतिशत की जिसमे महराजगंज- 62.40%, गोरखपुर- 57.38%, कुशीनगर- 56.24%, देवरिया- 56.02%, बांसगांव- 55.00%, घोसी- 56.90%, सलेमपुर- 54.60%, बलिया- 52.50%, गाजीपुर- 58.10%, चंदौली- 57.26%, वाराणसी- 58.05%, मिर्जापुर- 60.20%, राबटर्सगंज- 54.29%, मतदान परिणाम रहा है इस प्रकार सभी क्षेत्रों की प्रतिशत की बात की जाय तो कुल मिलाकर 56.84% मतदान सातवें चरण में हुआ है।


