आर.पी.पी न्यूज़: चंदौली. सातवें चरण की वोटिंग के पहले उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की पड़ोसी सीट चंदौली में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में वोटिंग से पहले ही एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा दलित वोटरों की अंगुली पर चुनाव की अमिट स्याही लगा दी गयी। यही नहीं दलित बस्ती में नोट बांटने का भी आरोप लगा है। इसकी जानकारी मिली तो समाजवादी पार्टी और बसपा के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और गठबंधन से सपा प्रत्याशी संजय सिंह चौहान व विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में अलीनगर थाने पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने इसका आरोप बीजेपी समर्थकों पर लगाया। देर रात तक पुलिस के अधिकारी और एसडीएम मौके पर डटे रहे।

