आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान - पनियरा वन विभाग के रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव और उन की टीम ने गश्त के दौरान बभनौली जंगल में रात्रि में घूम रहे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार निवासी चार व्यक्तियों को धर दबोचा, वही दो व्यक्ति भागने में कामयाब रहे, पकड़े गए चारों अभियुक्तों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है ।
इस सम्बंध में रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव से पूछे जाने पर बताया कि चारों बड़हरा बरईपार निवासी हैं इनसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है की अभयुक्त शिकार करने के नियत से जंगल में घूम रहे थे।

