आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज :- पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अगया के पास रेलवे ट्रैक पर बाईस वर्षीय युवक का शव मिला , मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र राधेश्याम ग्राम सिंहपुर खोरिया थाना नौतनवा के रुप में हुई है।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।और जाँच के लिए अग्रिम कार्यवाही के लिए जुट गई है।आप को बता दें कि बीते दिनों में महराजगंज जनपद में रेलवे ट्रैकों पर कई शव मिल चुके हैं और आरोपियों को पकडने में प्रशासन नाकाम रही है क्यों कि ये सभी आम आदमी थे।

