गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 17 May 2019

अभय पासवान

बारातियो से दबंगों ने किया मार पीट, दो घायलो सहित ग्रामप्रधान बुरी तरह जख्मी

आर.पी.पी न्यूज़: संवाददाता अभय पासवान:  महराजगंज(परतावल): श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धरमौली में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ही कुड़वाँ उर्फ मूरकटियाँ से यादव परिवार की आई बारातियों को गाँव के ही दबंगो ने लाठी डंडे व ईट से पिटाई कर दी और दूल्हे कि गाड़ी के पास आकर हंगामा करने लगे। यह देख कर बरातियों में हड़कंप मच गया और बीच बचाव करने गये मूरकटियाँ ग्रामप्रधान को भी दबंगो ने पीट दिया।आपको बताते चलें कि जब द्वार पूजा कराने दूल्हा बारात लेकर जा रहा था तब आर्केस्टा डांस के कार्यक्रम में दबंगों ने उपद्रव कर दिया और बोलने पर बारातियों की कुटाई कर दी। दूल्हे के परिजनों ने डायल 100 को सूचना दिया और इसको गंभीरता से लेते हुए परतावल चौंकी इंचार्ज विकास यादव व उनकी पूरी टीम ने भीड़ को हटवाया और शादी पूरी होने तक पुलिस फोर्स तैनात कर उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया। फील हाल किसी के तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दिया गया है।

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :