आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - जनपद महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है ।जो 28/05/2019 से 09/06/2019 तक चलना है । इसके अंतर्गत ओ. आर.एस. पैकेट एवं ज़िंक टबलेट का वितरण आशा द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान किया जा रहा है तथा उपयोग एवं महत्व के बारे में चर्चा भी आशा एवं ए. एन. एम. के द्वारा किया जा रहा है । सी. एच. सी. परतावल एवं इसके अंतर्गत समस्त उपकेंद्र पर ओ.आर. एस. एवं ज़िंक कॉर्नर भी बनाया गया है।इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज के द्वारा किया जा रहा है।

