आर पी पी न्यूज़ : भिटौली संवाददाता नूर मोहम्मद महराजगंज। कल दिनक 29 मई 2019 को सुबह लगभग 10 बजे महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिटौली उपनगर के जीएम मार्ग कामता चौराहे पर भिटौली उपनगर निवासी कृष्ण मोहन चौहान उर्फ राजू पुत्र कमला चौहान उम्र लगभग 46 वर्ष किसी जरूरी काम से अपने घर से धर्मपुर की ओर निकले अभी वे कामता चौराहे के कन्या विद्यालय के सामने पहुंचे थे की पीछे से महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही एक लग्जरी कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने इलाज हेतु महराजगंज सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया महराजगंज कोतवाली पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में लगी हुई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद कार का ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया मौके पर भिटौली चौ की पुलिस पहुंचकर कार को अपने कस्टडी में ले लिया खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से विधिक कार्रवाई हेतु कोई तहरीर नहीं दिए थे इस आशय की जानकारी भिटौली चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह ने दिया। कार महराजगंज जनपद का ही बताया जाता है लेकिन वाहन स्वामी का पता नहीं चल सका। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण मोहन चौहान राजू अपने माता पिता का इकलौता संतान था उसकी ६ पुत्रियां एक पुत्र है मृतक की बड़ी पुत्री का विवाह इसी वर्ष नवंबर माह में तय था। इस प्रकार मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया


