पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना।
आर. पी.पी.न्यूज़: संवाददाता नूर मोहम्मद- आज जनपद महराजगंज में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान को गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश सिंह के लिये मतदान की अपील की।इस बीच मा.अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार में किये गए एक भी वादे पूरे नहीं किये गये।उन्होंने मतदाताओं से कहा कि 19 मई को आप वोट डालने जाएं और गठबंधन प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर संसद में भेजें।अखिलेश यादव ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ एक जुमले वाली सरकार है।जिसे गरीब जनता का कोई ख्याल नहीं है।प्रदेश सरकार पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया।साथ ही साथ अन्य योजनायें भी जो सपा सरकार में शुरू की गयी थीं बंद कर दी गयी ।सपा सरकार में हुई प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में भी बताया। जनता भी बड़ी तादाद में भीषण गर्मी के बावजूद अपने प्रिय नेता को सुनने के लिये उपस्थित रहे।इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, तेज प्रताप यादव, गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश सिंह,मुन्ना उर्फ कुंवर कौशल सिंह,जिलाध्यक्ष राजेश यादव सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About RPPNEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |