गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 15 May 2019

RPP NEWS

बजट का टोटा मदरसा शिक्षकों को 3 महीना से नही मिला वेतन रोज़ा व ईद पर मायूसी

आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता  रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज उत्तर प्रदेश के 560 अनुदानित मदरसों के हज़ारों शिक्षकों व कर्मचारियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं तीन महीने से उन्हें वेतन नही मिला है रमज़ान में जब कि खर्च बढ़ जाता है और फिर ईद के लिए नए कपड़ों की भी ब्यवस्था करनी होती है वेतन न मिलने से उन के सामने अजीब सी मुसीबत खड़ी हो गई है।वह रमज़ान में अफ्तारी का प्रबंध कैसे करें, ईद के लिए बच्चों के कपड़ों की कहाँ से ब्यवस्था करें,
दर्जनों शिक्षकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए आर पी पी न्यूज़ से कहा कि जब से प्रदेश में बी जे पी की सरकार आई है उन के वेतन मद में हमेशा बजट का ऐसे ही टोटा पड़ा रहता हैअधिकारी जान बूझ कर सरकार को बदनाम करने के लिए टाल मटोल का रवैया अपना लिए है ,और आज बजट जारी होगा,कल होगा इस प्रकार कई महीने बीत जाता है,पिछले रमज़ान और ईद में भी उन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ा था ,इस बार भी लगता है वही ज़माना दोहराना होगा,अध्यापकों का कहना है कि हर विभाग के कर्मचारियों को तो समय से वेतन मिल जाताहै परन्तु मदरसों को बजट के लिए निरन्तर आना कानी की जाती है और मदरसा शिक्षकों को हमेशा दोयम दर्जा नागरिक होने का एहसास दिलाया जाता है,मदरसा अध्यापकों ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में फौरी कार्यवाही करते हुए दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग करते हुए वेतन बजट जारी करने का अनुरोध किया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :