ब्रेकिंग न्यूज़
आर पी पी न्यूज़ (डिजिटल डेस्क )मिठाई का डिब्बा लेकर दफ्तर में घुसे, नाम पूछा और BSP नेता व भांजे को गोलियों से भून दिया
बदमाशों ने बीएसपी नेता हाजी एहसान से नाम पूछा फिर डिब्बे से पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। उनके भांजे शादाब ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी गोलियां चला दीं। हमले में हाजी और शादाब दोनों की मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी नेताओं पर हमले का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिनदहाड़े एक बसपा नेता और उनके भतीजे को गोलियों से भून दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में बहुजन समाज पार्टी के नेता हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की मौत हो गई। घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार (28 मई) को प्रॉपर्टी डीलर हाजी एहसान को उनके भतीजे के साथ दफ्तर में निशाना बनाया।
मिठाई का डिब्बा लेकर दफ्तर में घुसे थेः पुलिस सूत्रों के अनुसार हाजी एहसान (55) अपने भांजे शादाब (28) के साथ थाना नजीबाबाद में गुरुद्वारे के निकट स्थित एक परिसर में अपने प्रॉपर्टी कारोबार के कार्यालय में बैठे हुए थे कि दोपहर लगभग ढाई बजे परिसर के बाहर काले रंग की बाइक पर तीन लड़के आए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति बाहर रूक गया और दो लड़के हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए अंदर कार्यालय में घुस गए।
नाम पूछकर चला दीं गोलियांः बदमाशों ने बीएसपी नेता हाजी एहसान से नाम पूछा फिर डिब्बे से पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। उनके भांजे शादाब ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी गोलियां चला दीं। हमले में हाजी और शादाब दोनों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुच कर हमलावरों की खोज करनी शुरू कर दी ,हमलावर मौके से फरार हो गए।