आर पी पी न्यूज़ : बलिया ब्यूरो- यूपी सरकार भले ही भू-माफियाओं पर सख्ती की बात कह रही हो, लेकिन दबंगों का दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बांसडीह रोड के घघरौली गांव में बुधवार को ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले में सदर तहसीलदार के साथ दो थानाध्यक्ष भी घायल हो गए।
बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना इलाका स्थित घघरौली गांव में सरकारी जमीन पर बुधवार को सबेरे दबंगों द्वारा कब्जा करने की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली।
इस सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को काफी देर तक समझये जाने के बाद भी दबंग लोग समझ नहीं पाए और विवाद बढ़ने लगे एएसपी विजय सिंह खुद मौके पर 12 थानों की फोर्स के साथ पहुंच गये।
जिसमे थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दबंगों के इशारे पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।
इस पथराव में सदर तहसीलदार गुलाबचंद्र के साथ सुखपुरा और बांसडीह रोड के थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ पुलिस व प्रशासनिक टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


