55 वर्षीय ब्यक्ति की हत्या घटना स्थल पर पहुंचे एडिशनल पुलिस कप्तान
आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -परतावल महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में बीती रात श्री राम नामक एक 55 वर्षीय ब्यक्ति की हत्या कर दी गई ,बताया जाता है कि वह काम से वापस लौट कर जब घर आया तो किसी बात को ले कर उस के पट्टीदार से उस की कहा सुनी होने लगी और फिर इसी बीच उस की हत्या कर दी गई, घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, इस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया है दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन की तलाश जारी है
![]() |
| रोते बिलखते परिजन |

