आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:नूर मोहम्मद (भिटौली )महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिटौली उपनगर के टोला हथियागढ़ में आंधी तूफान के दौरान जगदंबा पुत्र भगेलु के मकान पर आकाशी बिजली गिरने से मकान पूरी तरह से पस्त हो गया गृह स्वामी जगदंबा अपनी पत्नी सहित उसी मकान में सोए थे लेकिन जब बिजली कड़कने की आवाज उन्होंने सुना तो वे अपनी पत्नी सहित घर के बाहर निकल आए ठीक उसी दौरान आकाशीय बिजली उनके मकान पर गिरी जिसके कारण मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और गृह स्वामी अपनी पत्नी सहित जान बचाने में सफल रहे सुबह मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष गौतम और लेखपाल अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए थे

