*9 जून को मिली थी नगरौली पुल के पास नहर में लाश
*दोस्त ही निकला क़ातिल
*शराब के नशे में कहासुनी कर की हाथापाई और ढकेल दिया नहर में।
आर.पी.पी न्यूज़: (परतावल) महराजगज :-श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगरौली प्राथमिक विद्यालय के निकट नारायणी शाखा नहर में 9 जून को एक युवक की लाश नहर में पुलिया के पास देखा गया था। जेब मे मीले कागजात से इसकी पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी शम्भू यादव के रुप मे पहचान हुई थी और परतावल पुलिस चौकी पर पहुचे लड़के चंद्रेश यादव ने कपड़ा और बेल्ट को पहिचान लिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शम्भू यादव की मौत सर में चोट लगने से हुई थी,इस मामले की जांच कर रहे परतावल चौकी इंचार्ज विकाश यादव ने बताया कि शम्भू यादव के मोबाइल को ट्रेस किया गया तो 8 जून की रात 9 बजे से 10 बजे के बीच पुलिया पर मिला तथा उसी दौरान उसके मित्र बसहिया टोला चन्द्रपुर निवासी निहोरा उर्फ गुड्डू पुत्र स्व बोधा का भी लोकेशन भी उसी जगह मिला, शक होने पर कड़ाई से पूछा गया तो निहोरा ने बताया कि हम दोनों 8 जून कि रात पुलिया पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हम दोनों में कहासुनी हो गई और हाथापाई भी हुई जिसमें शम्भू नहर में गिर गया और डर कर मैं वहाँ से भाग गया।
![]() |
| आरोपी निहोरा |


