आर पी पी न्यूज:संवाददाता आशीष मौर्या(भिटौली)महराजगंज- आज आस्था के नाम पर लोगों के अन्दर इस कदर भूत चढ़ा हुआ है कि गोल बन्द होकर किसी के निजी नम्बरान पर मन्दिर निर्माण कर लिया जाता है ऐसा ही एक मामला सदर तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा परसिया ब्लाक घुघुली ,महराजगंज में इस समय चल रहा है पीड़ित बेच ई पुत्र भिक्खी ,व अशीष चन्द पुत्र लल्लन, विमला देवी पत्नी सुधाकर ,ईश्वर चन्द पुत्र पुरूषोत्तम के अराजी नम्बर 348 रकवा 0.032 हेक्टेयर नम्बर के स्वामी है इसका पैमाइश हल्का लेखपाल द्वारा चिन्हांकन कर खूटां लगा दिया गया लेखपाल के जाते ही खूटियों को उखाड़ कर फेंक दिया गया ,इसी जमीन पर जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों को मिलाकर धर्मेंद्र पुत्र नकछेद ,मुनीब पुत्र रामहरख,रमेश मिश्र पुत्र भवानी मिश्र सहित ढेर सारे लोग मन्दिर का निर्माण कर रहे है पीड़ित लोगों के द्वारा श्री मान जिलाधिकारी ,यस डी यम ,पुलिस अधीक्षक ,महराजगंज तथा मण्डलायुक्त, गोरखपुर ,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को अवगत कराया जा चुका है परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है कोतवाली थानाध्यक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि आप कोई स्थगनादेश लाएं तब कोई कार्रवाई करेंगे ,चौकी प्रभारी भिटौली बाजार द्वारा मौके का मुआयना करने हेतु दो पुलिस कर्मियों को भेजा गया परन्तु दबंगों द्वारा उन्हें ललकार कर भगा दिया गया अगर इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो निश्चित रुप से भविष्य में दिक्कत होगी ।

