आर. पी.पी. न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - घुघली क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में संविदा पर तैनात चिकित्सिका डॉ. शिल्पि मिश्रा ने बुद्धवार को आत्महत्या की नियत से नहर में छलाँग लगा दी। तभी उसी समय घुघली थाने की 2567 न. की गाड़ी वहाँ से गुजर रही थी ।डॉ. के नहर में डूबने की सूचना चिकित्सिका के कार चालक ने पुलिस को दे दी। पुलिस की गाड़ी में उप निरीक्षक परमेश्वर सिंह ,कॉन्स्टेबल मोहम्मद नौशाद एवं राजेश यादव मौजूद रहे।मोहम्मद नौशाद एवं अन्य साथियों ने नहर में छलांग लगा दी।कॉन्स्टेबल ने बिना कुछ सोचे समझे नहर में छलांग लगाकर चिकित्सिका की जान बचा ली।पुलिस के द्वारा महिला चिकित्सिका की जान बचाने की ख़बर से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।महिला चिकित्सिका क़रीब दो मिनट तक डूबती रही । डूबने के कारण चिकित्सिका ने काफी पानी भी पी लिया। चिकित्सिका को पुलिस घुघली थाने ले आयी । इस घटना की सूचना चिकित्सिका के पिता एवं पति डॉ. अशोक मिश्रा को दी गयी। सूचना मिलते ही पिता और पति थाने पहुँचकर चिकित्सिका को उपचार के लिये महराजगंज ले गये।जहाँ चिकित्सिका की जान खतरे से बाहर बतायी जा रही है

