*जमशेद आलम*
*विधि रिपोर्टर*
महराजगंज
आर.पी.पी. न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - *महराजगंज* - आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा महाराजगंज के नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के नये कार्यालय के बगल में वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष अरुण शुक्ला व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा दर्जनों से अधिक वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल । *अल्पसंख्यक मोर्चे के* *जिलाध्यक्ष राही मासूम रज़ा*, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, उपाध्यक्ष सिनोद कुमार, गोविंद जायसवाल , प्रमोद चौरसिया, जिला मंत्री श्रीरामशाही, संतोष गुप्ता, मुंद्रिका यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ पटेल , राकेश , संतोष मंडल के समस्त पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे । वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया गया और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का संदेश जनता को दिया।


