आर.पी.पी. न्यूज़ : संवाददाता संतोष - जनपद महराजगंज में पनियरा क्षेत्र के बभनौली में आज बिना हेलमेट के यात्रियों को पेट्रोल नहीं दिया गया ।जिससे कुछ ही देर में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी ।वहीं जिन यात्रियों ने हेलमेट पहन रखा था उन्हें पेट्रोल दिया गया।बताते चलें शासन के आदेशानुसार बिना हेलमेट के पेट्रोल देने के लिये प्रतिबंधित किया गया है अगर जिस किसी रिफिलिंग स्टेशन पर किसी कर्मचारी द्वारा पेट्रोल दिये जाने व पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

