आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता अभय पासवान की रिपोर्ट: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगरौली पुल के पास नहर में मिला युवक के शव की पहचान सम्भु यादव पुत्र शंकर यादव ग्राम लक्ष्मीपुर जरलहिया के रूप में हुई है आपको बताते चलें कि नगरौली प्राथमिक विद्यालय के निकट नारायणी शाखा नहर में अज्ञात अवस्था मे युवक की लाश मिली थी जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी और जब इसकी सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को मिली तो बड़े मसक्कत के बाद परतावाल चौकी के पुलिस टीम द्वारा शव को किनारे निकाला गया। शव ज्यादा समय तक पानी मे रहने के कारण फूल गया था और कई जगह शरीर पर कटने की निशान भी थे तलाशी में पुलिस के हाथ मोबाईल और पर्स हाथ लगा है आसंका यही जताया जा रहा है कि हत्या कर शव को फेका गया है।शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

