आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता असलम अंसारी की रिपोर्ट: महराजगंज:- गंडक नहर मे जगदौर फाटक से अज्ञात कारणों से बहते हुए लाश को ग्रामीणों ने देखा तो डायल 100 नंबर पर सूचित किया गया। गंडक नहर में लाश धीरे-धीरे बहते बहते मिठौरा के सिवान के पास जा पहुंचा तभी मिठौरा चौकी प्रभारी पवन गिरी को सूचना मिली तो वह मौके पर जा पहुचे,और लाश को ग्रामीण के सहयोग से बाहर निकाला गया, उस लाश की पहचान मिठौरा निवासी प्रकाश निगम पुत्र मुन्नी निगम के रूप में हुआ, पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया और चौकी प्रभारी पवन गिरी ने कहां की पीएम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

