बेटी का हत्यारा निकला दमाद,गिरफ्तार कर पनियरा पुलिस ने भेजा जेल
आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनियरा अटकहिया टोला निवासी ताजीर अली ने अपने बेटी मरजीना की शादी जुलाई 2018 में हसरत अली निवासी बभनौली के साथ किया था सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था बेटी कुछ दिन पहले अपने मायका पनियरा थानाक्षेत्र के अटकहिया में आई थी जिसे बुलाने के लिए दामाद 7 मई को आया था और विदाई कराकर दुल्हन को लेकर आपने घर चला गया और 8 मई को जनपद गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के कुसुम्ही जंगल में ले जाकर चाकू से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दिया और लाश को झाड़ी में छिपाकर फरार हो गया ।विदाई के तीन दिन बाद दामाद का पिता अटकहिया आया और कहा कि मेरा लड़का अपने पत्नी की विदाई कराने आया था और घर नहीं पहुंचा इस बात को सुनकर लड़की के पिता की पैर के नीचे की जमीन खिसक गयी ।
और उसी दिन से लड़की के पिता नात रिस्तेदार के वहां पता लगाने लगा जब कहीं पता नहीं चला तो पनियरा थाने में तहरीर देकर लड़की की पता करने की गुहार लगाई लेकिन पनियरा पुलिस तहरीर को ठंडे बस्ते में डालकर मौन हो गयी ।जब लड़की के पिता का पनियरा पुलिस से विश्वास टूट गया तो अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज को लिखित तहरीर दिया और मिडिया को पूरी बात बतायी तो पनियरा पुलिस ने दामाद को पकड़कर थाने लायीऔर पूछताछ किया तो उन्होंने हत्या करने की बात स्वीकार किया और कहा कि 8 मई को खोराबार थाना क्षेत्र के कुसुम्ही जंगल में हत्या करके लाश को झाड़ी में छुपा दिया हूं त़ो पनियरा पुलिस हत्यारे को लेकर हत्या किये गये स्थान पर पहुंच कर हत्या में प्रयोग किया हुआ सामान बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को आज जेल भेज दिया गया है और बिबेचना किया जा रहा है अगर हत्या में किसी और व्यक्ति की पुष्टि होगी तो उसके भी जेल भेजा जायेगा।