आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता बशिष्ठ गुप्ता -पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर शाम के वक्त पनियरा पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग किया गया जिसमें 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया , साथ ही पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो की जानकारी लोगो को दी गयी ,तथा सुरक्षा सम्बन्धी पम्प्लेट भी बाटें।जिन लोगो को जुर्माना किया गया उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी ताकि आगे गलती न करें ।

