गाँव में पसरा संन्नाटा
आर.पी.पी. न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - सोनौली थाना क्षेत्र के सियरहिया गाँव मे सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया ।और एस डी एम , सी ओ,थानेदार के वाहनों को छतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों के इस हमले में पुलिस कर्मियों के चोटिल होने की भी खबर है।बताते चलें मंगलवार की रात सोनौली नगर पंचायत के वार्ड न. 3 शास्त्रीनगर के सियरहिया गांव में ग्रामीणों द्वारा गत दिनों बंजर भूमि पर धार्मिक स्थल बनाकर कब्जा करने के प्रयास को प्रशासन ने विफल कर दिया।इस दौरान प्रशासन को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।इस प्रतिरोध में ग्रामीणों को भी चोटें लगी हैं।

