लड़कियों की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जीवन ज्योति इण्टरमीडिएट कालेज कल्यानपुर पीपीगंज गोरखपुर में उपनिरीक्षक विवेक कुमार अवस्थी एवं प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ने लड़कियों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया। और किसी भी असहज स्थिति में होने पर डायल 100 , 181, 1090 और 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। तथा बैड टच व गुड टच के बारे में लड़कियों को सचेत रहने के बारे में बताया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जायसवाल व मंशा श्रीवास्तव, अरुषा गुप्ता, सरिता, शीला भारती आदि शिक्षिकाएं सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद थी

